Eve Teasing: मनचले की सरेआम शर्मनाक हरकत से खलबली, फरीदाबाद में महिला IAS अफसर से छेड़खानी

देश की राजधानी दिल्ली से लगे फरीदाबाद में शहर में एक मनचले की शर्मनाक हरकत से पूरे तंत्र में खलबली मच गई। यहां महिला आईएएस अधिकारी से छेड़खानी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 March 2021, 11:00 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से लगे फरीदाबाद में शहर में एक मनचले की शर्मनाक हरकत से पूरे तंत्र में खलबली मच गई। यहां हरियाणा कैडर की महिला आईएएस अधिकारी के साथ एक मनचले द्वारा सरेआम छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी से छेड़खानी के इस मामले से एक बार पुलिस समेत सभी विभागों में खलबली मच गई।

जानकारी के मुताबिक महिला आईएएस अधिकारी रविवार की शाम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ तैनात थी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को नरियाला गांव में आयोजित एक होली मिलन समारोह में भाग लेने आए हुए थे। इससे पहले जननायक जनता पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता ने सेक्टर-15 ए स्थित निवास पर उपमुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान चाय-पानी की व्यवस्था की गई। उपमुख्यमंत्री चौटाला नरियाला जाने से पूर्व वहां करीब 30 मिनट तक रुके। इस दौरान वहां जिले की एक महिला आईएएस अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थी।

उपमुख्यमंत्री को चाय पर जननायक जनता पार्टी के एक नेता के घर आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में जैसे ही महिला अधिकारी आरोपी के सामने से गुजरी तो आरोपी ने अधिकारी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

महिला आईएएस अधिकारी ने आरोपी के इरादों को भांप लिया और उसे रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश भी की लेकिन उसे काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान साहिल अढाना के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है। 

 पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी भी जननायक जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा ह। लेकिन जेजेपी के पदाधिकारियों ने उसका पार्टी कार्यकर्ता होने की बात से साफ इनकार किया है। 

जेजेपी के शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज का कहना है कि आईएएस अधिकारी के साथ जिस युवक ने छेड़खानी करने की हिमाकत की, वह न तो पार्टी का कार्यकर्ता है और ना ही वह उसे जानते हैं। ऐसे के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Published : 
  • 23 March 2021, 11:00 AM IST