Etah Crime News: बेटी का जन्मदिन मनाने आया था घर, लेकिन दरवाजे पर उसका इंतजार कर रही थी मौत!
एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में बेटी का जन्मदिन मनाने राजस्थान से गांव आए 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उसकी दिव्यांग पत्नी के सामने हुई। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया है।