
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कागज के गिलास बनाने वाली इकाई में आग लगने से करीब 50 लाख रुपए का सामान तबाह हो गया। पुलिस ने बताया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
फैक्टरी के मालिक अंकित गोयल के अनुसार आग में 50 लाख रुपए के कागज के गिलास से भरे 2,000 गत्ते के डिब्बे तबाह हो गए। (भाषा)
Published : 4 February 2020, 3:01 PM IST
Topics : Destroy factory fire Shamli uttarpradesh आग उत्तर प्रदेश फैक्टरी रोड शामली