निरहुआ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सुनिये कैसी रही है संघर्षों की कहानी, कैसे आये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में

मुंबई में मौका था फिल्म ‘आर्मी’ के मुहूर्त का। इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ ने बात की निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम से मशहुर भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव से।

Updated : 24 March 2021, 6:41 PM IST
google-preferred

मुंबई: भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने जीवन में तमाम संघर्ष किये हैं तब जाकर आज उन्हें सफलता का ये मुकाम हासिल हुआ है। 

मुंबई के मढ़ इलाके में निरहुआ और रितू सिंह स्टारर फिल्म 'आर्मी' का बुधवार को मुहूर्त सम्पन्न हुआ। इसमें निरहुआ सिपाही का किरदार निभायेंगे और साथ में भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह की मुख्य भूमिका होगी। 

इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के मुहुर्त के अवसर पर निरहुआ ने डाइनामाइट न्यूज़ से अपनी निजी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं पर बात की और अपने भूले बिसरे पलों को याद किया।

निरहुआ ने बताया कि वे खुद पहले आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे, पर उनका ये सपना पूरा न हो सका। बाद में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाया। 

निहरुआ की आगामी कई और फिल्में है जो जल्द रुपहले पर्दे पर आयेंगी। फ़िल्म आर्मी के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं और लेखक मुरली लालवानी, इस फिल्म में संगीत दिया है ओम झा ने, फ़िल्म आर्मी भोजपुरी भाषा में बनकर तैयार होगी।

Published : 
  • 24 March 2021, 6:41 PM IST

Advertisement
Advertisement