हिंदी
नई दिल्ली: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के कथित आरोपों से घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद में एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की दी है। रिपोर्ट पेश होने के बाद टीएम सांसदों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है।
#cashforquery: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लोक सभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश, TMC सांसदों का भारी हंगामा, लोक सभा 2 बजे तक स्थगित#ParliamentSession #LokSabha #MohuaMoitra pic.twitter.com/mJwiydct57
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 8, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने सदन के पटल पर वह रिपोर्ट रखी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से संबंधित लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोबारा शुरू हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक टीएमसी सांसदों के लगातार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिये स्थिगित कर दिया गया।
Published : 8 December 2023, 12:22 PM IST
Topics : Mohua Moitra एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद नई दिल्ली महुआ मोइत्रा मानसून सत्र लोकसभा संसद हंगामा
No related posts found.