हिंदी
एटा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार जनपद के दौरे पर रहे। सपा प्रमुख ने यहां शहीद मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का किया अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर भी हमला बोला।

अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ से सीधे यहां पहुंचे। अलीगंज विधानसभा में जैथरा विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला डांडी में उन्होंने छत्तीसगढ़ में 2017 में शहीद हुए मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने बलिदानी शहीद केपी सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव ने कहा की हाल में ही हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को ढांढस बंधाने कोई भी भाजपा का बड़ा नेता नहीं गया। भाजपा के लोग झूठा राष्ट्रवाद दर्शाने का काम करते हैं। लोगों को गुमराह करने का कार्य करते है। भाजपा की सरकार मंहगाई रोकने और बेरोजगारी के मुद्दे पर असफल रही है ।अखिलेश यादव ने कहा की देश में झूठों की सरकार चल रही है।भाजपा के लोग झूठे वादे कर लोगों को लुभा कर सत्ता हासिल करते हैं।
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाये।
मेजर ने दो वर्ष संसद भवन, तीन वर्ष पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए
बता दें कि मेजर केपी सिंह यादव 24 अप्रैल 2017 छत्तीसगढ़ के सुकमा चेक पोस्ट पर नक्सलियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हुए थे। केपी सिंह 1992 में सेना में भर्ती हुए। लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने कमांडो कोर्स किया और मेजर बने।
Published : 30 December 2023, 5:09 PM IST
No related posts found.