इस विभाग में क्‍लर्क के पदों के लिए निकली है बंपर भर्तियां..ये है आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों लोगों के लिए ये खबर काफी काम है। इस विभाग में क्‍लर्क के पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस विशेष रिपोर्ट को पढ़ें और जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्‍या है आवेदन करने की आखिरी तारीख।

Updated : 20 March 2019, 11:57 AM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: नौकरी तलाश करने वालों के लिए कर्मचारी राज्‍य बीमा आयोग (ईएसआईसी) की ओर से एक सुनहरा मौका है। कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के लिए रिक्‍त पदों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार ईएसआईसी ने अपर डिवीजन क्‍लर्क और स्‍टेनोग्राफर के कुल 78 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

इच्‍छुक उम्‍मीदवार केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 15 अप्रैल 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं।

ईएसआईसी में अपर डिवीज़न क्लर्क (यूडीसी)- के 74 और स्‍टेनोग्राफर के कुल चार पद हैं। इन पदों के लिए आवेदन के लिए 15 अप्रैल 2019 को अधिकतम आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें सरकार के नियमानुसार एससी, एसटी और ओबीसी उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्‍यता की पात्रता में अंतर है।

शैक्षणिक योग्यता के मापदंड

स्टेनोग्राफर पद के लिए उच्च माध्यमिक परीक्षा पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।) इसके साथ ही उम्मीदवार की इंग्लिश/हिन्‍दी स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इस अतिरिक्‍त कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए।

वहीं अपर डिवीज़न क्लर्क (यूडीसी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्‍वद्यालय से स्‍नातक की डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर ऑफिस और डाटा बेस सम्बन्धित कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए।

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य 

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख - 15 अप्रैल 2019

कुल पद - 78

स्‍टेनोग्राफर - 4 पद

शैक्षणिक योग्यता  - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष, इंग्लिश/हिंदी 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड

अपर डिवीज़न क्लर्क (यूडीसी) - 74 पद

शैक्षणिक योग्‍यता - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्‍नातक, ऑफिस और डाटा बेस की जानकारी।

आयु सीमा - 15.04.2019 को 18 से 27 वर्ष के बीच।

वेतनमान - 7वें वेतन आयोग के चतुर्थ स्‍तरीय मैट्रिक्स के साथ शुरुआती वेतन 25500 रुपया।

ऑनलाइन आवेदन से पहले यह करें तैयारी

पासपोर्ट साइज फोटो स्‍कैन्‍ड 

काले पेन से किए गए स्‍कैन्‍ड हस्‍ताक्षर 

काली या नीली स्‍याही से बाएं हाथ के अंगूठे का निशान की स्‍कैनड कापी

हाथ से भरे गए डिक्‍लेयरेशन फार्म की स्‍कैन्‍ड कॉपी

ईएसआईसी के इन पदों के लिए अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट के www.esic.nic.in लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 
ibpsonline.ibps.in

Published : 
  • 20 March 2019, 11:57 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement