हिंदी
जालंधर: पंजाब के जालंधर के वडाला चौक के पास बुधवार सुबह गोल्डी बराड़ के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। दो गोलियां एक आरोपी की टांग पर लगीं। आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके पास से चार अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराज निवासी कपूरथला, पवन निवासी जंडूसिघा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को वडाला चौक के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। कार सवार गोल्डी बराड़ के गुर्गे पुलिस नाका देख भागने लगे तो पुलिस ने आरोपितों की पीछा किया। इस दौरान पुलिस को पीछे लगे देख बराड़ के गुर्गों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चली। दो गोलियां एक आरोपित के लगी टांग पर लगी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे, उन्होंने गिल्ड के लिए कई काम भी किया है। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए 4 किलोमीटर तक पीछा किया।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 15 January 2025, 1:16 PM IST
Topics : encounter goldie brars HindiNews Jalandhar ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist miscreants police TrendingNews