शर्मनाक मामला: पचास साल का शख्स बना हैवान, सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

झारखंड के पलामू जिले में 50-वर्षीय एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2023, 1:24 PM IST
google-preferred

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में 50-वर्षीय एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उपमंडलीय पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि बच्ची के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है और स्कूल परिसर में अपने सहपाठियों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे पैसे का लालच दिया और अपने घर ले गया, वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों ने लड़की की मां को इसकी सूचना दी और इसके बाद मां 15 ग्रामीणों के साथ बच्ची को बचाने पहुंची, लेकिन इस बीच आरोपी फरार हो गया।

Published : 
  • 21 July 2023, 1:24 PM IST

Related News

No related posts found.