
महराजगंज: महराजगंज से बडी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर है। नौजवान एसपी रोहित सिंह सजवान ने 11 दरोगाओं के तबादले किये हैं। इनमें बड़ी संख्या में चौकी इंचार्ज शामिल हैं।
जिले के सबसे विवादित दरोगा और पिपरा रसूलपुर कांड के बदनाम चेहरे श्रवण शुक्ला की चौकी इंचार्जी छीन ली गयी है। शुक्ला शहर कोतवाल रामदवन मौर्य की आंखों के तारे थे और पिपरा रसूलपुर गांव में जलौनी की लकड़ी ले जा रहे एक गरीब को वसूली के चक्करप में पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद से पूरा गांव आंदोलित हो उठा था। इन्हें अब कोठीभार थाने में नायब दरोगा बनाया गया है।
ढ़ील-ढ़ाले रवैये को लेकर कप्तान के निशाने पर रहे नगर चौकी प्रभारी सुनील वर्मा को महत्वहीन चौकी सिसवा मुंशी भेजा पर भेजा गया है। नगर चौकी की जिम्मेदारी अब संजय दूबे को दी गयी है। ये अब तक पुलिस लाइन में थे। संजय पर नगर को ठीक से संभालने की जिम्मेदारी होगी।
जय नारायण यादव को फरेन्दा को चौकी इंचार्ज बनाया गया है तो वहीं जयशंकर मिश्रा को सिंदुरिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
Published : 27 June 2019, 12:20 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एसपी चौकी इंचार्ज चौकी इंचार्ज आईटीएम दरोगा नगर चौकी महराजगंज रोहित सिंह सजवान