महराजगंज: जर्जर हालत में बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा न्यौता, नगर निगम कर रही अनदेखा

फरेन्दा में बिजली के पोल की जर्जर हालत से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार लोगों के सूचना देने पर भी नगर निगम इसे अनदेखा कर रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर नगर निगम की लापरवाही से कभी कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 August 2019, 12:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: हाल ही में करंट लगने से हुई 5 लोगों की मौत से जिले में खलबली मची हुई है। जिसके बाद से लोग प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन लगता है इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी जिम्मेदार अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: बिजली से पांच लोगों की मौत पर बड़ी कार्यवाही, लापरवाह अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता हुए सस्पेंड

नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नं 1 रुदलापुर में लगा बिजली का पोल जर्जर हो गया है। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जर्जर हालत में खड़ा ये बिजली का खंभा किसी तरह जुगाड़ से चलाया जा रहा है। इसके बाद भी पालिका के कर्मचारी इसे अनदेखा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP में तहसीलदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन देकर इन्‍हें बनाया गया डिप्‍टी कलेक्‍टर

जर्जर हाल में बिजली का पोल

इस परेशान ले जूझ रहे लोगों ने कई बार नगर के कर्मचारियों को इसका सूचना दी है। उसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, आये दिन यहां पर हो सकता कोई बड़ा हादसा।