हिंदी
महराजगंजः जनपद में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई।
एसडीएम रमेश कुमार के अलावा सदर कोतवाल राहुल शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
नौतनवा, कोल्हुई, सोनौली, बृजमनगंज, सिसवा, निचलौल, फरेंदा, धानी, श्यामदेउरवा, घुघली आदि स्थानों पर नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
इसके बाद कुर्बानी दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
Published : 17 June 2024, 10:45 AM IST
No related posts found.