हिंदी
फिरोजाबाद: एक तरफ सरकार जहां परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ताजा केस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है, जहां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नसबंदी कराने के बाद भी महिला गर्भवती हो गई।
यह भी पढ़ें: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई नसबंदी.. 18 महिलाओं ने लिया हिस्सा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह मामला फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है। जहां ऑपरेशन के बाद भी महिला गर्भवती हो गई। पीड़ित दंपती अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। महिला अपनी शिकायत लेकर स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रही है।
जरौली गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सरोज देवी ने बताया कि उसको तीन बच्चे थे। इसके बाद सितंबर 2022 में उसने खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी करा ली। लेकिन, इसके बाद भी वह गर्भवती हो गई। नसबंदी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: सरकारी आवास और मुआवजे के लिये दर-दर भटक रहा गरीब परिवार, जानिये बादामी देवी का हाल
सरोज देवी ने बताया कि उसके पास बच्चों के भरण पोषण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसे बच्चे के भरण पोषण के लिए मुआवजा दिया जाए। वह लगातार स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा रही है। लेकिन, कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
महिला ने अब दोषी चिकित्सकीय टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Published : 29 February 2024, 1:40 PM IST
Topics : Firozabad pregnant Sterilization uttar pradesh woman उत्तर प्रदेश गर्भवती नसबंदी फिरोजाबाद महिला