हिंदी
डूंगरपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को जोडने वाली तथा भारतीय जनता पार्टी भाजपा को बांटने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में बेहत्तर कार्य कर रही हैं।
बैणेश्वर धाम में पुल का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये राहुल गांधी ने आज कहा कि हम कमजोर लोगों के लिए तथा भाजपा गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम करती है।
उन्होंने कहा कि हमने इतिहास एवं सस्कृति को बदलने का कभी काम नहीं किया। कांग्रेस सरकारें विकास के रास्ते पर चलती है। राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने से भी आदिवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
उन्होंने बेैणेश्वर में 132 करोड की लागत से बनने पुल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बनने के बाद बारिश में आदिवासियों को आवागमन में बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में संयुक्त प्रगति गठबंधन सरकार ने अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया था जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया।
यही वजह है कि आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तथा महंगाई भी चरम पर है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन काले कानून बनाये थे जिसे दबाव में वापस लेना पडा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिन्दू है पर अन्य धर्मो का भी सम्मान करते है। गांधी की इसी विचारधारा पर कांग्रेस की नींव रखी हुयी है। (वार्ता)
Published : 16 May 2022, 4:21 PM IST
Topics : कांग्रेस नेता डूंगरपुर भाजपा राजस्थान राहुल गांधी
No related posts found.