तेज धूप और लू की थपेड़ों से झुलसने लगी त्वचा, सड़कों पर चलना हुआ दूभर

गर्मी का प्रकोप अपने पूरे चरम पर है। बढ़ती गर्मी और तेज पछुआ गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Updated : 17 April 2024, 4:42 PM IST
google-preferred

सोनौली (महराजगंज): बढ़ती गर्मी का प्रकोप और चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर अपने जरुरी काम निपटने निकले लोग अप्रैल माह में ही बेहाल होने लगे हैं।

लू का प्रकोप जारी है। गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा चलने से लू का प्रकोप  दिखाई देता नजर आ रहा है। तेज धूप के कारण इन दिनों दोपहर में सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।

धूप इतनी तेज पड़ रही है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। धूप से खुद को बचाने के लिए लोग छतरी और गमछे का सहारा ले रहे हैं।

कामकाजी लोगों को ज्यादा ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी से आम जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

सुबह होते ही तापमान बढ़ने लगता है जिसके चलते मजदूर खेतों में काम करने में मुस्किल महसूस कर रहे हैं।

इसकी वजह से किसानों के खेतों की कटाई और मड़ाई भी प्रभावित हो रही है।

नौतनवा तहसील क्षेत्र के सोनौली नेपाल सीमा, नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा बाजार, अड्डा बाजार व अन्य बाजारों गावों के किसानों की फसलें अभी खेतों में हैं।

गर्मी का आलम यह है कि घर से निकलने वाले लोग चेहरा सहित पूरा शरीर ढंककर चल रहे हैं। तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है।

लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। लू के थपेड़े लोगों की त्वचा को झुलसा रहे हैं।
तेज धूप का सितम 
नौतनवा तहसील क्षेत्र के मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं।

तेज धूप निकलने के कारण दिन के 11 बजे ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अधिकांश लोग तो दोपहर में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

कामकाजी लोगों का धूप में निकलना विवशता है।

फील्ड में कार्य करने वाले लोग तीखे धूप के कारण परेशान नजर आ रहे हैं।

Published : 
  • 17 April 2024, 4:42 PM IST

Related News

No related posts found.