हिंदी
परतावल (महराजगंज): परतावल से कप्तानगंज मार्ग पर वार्ड नंबर सात अहिल्याबाई नगर देवीपुर निवासी बंधन राजभर 65 वर्ष पुत्र स्व. जंगल राजभर एक बुजुर्ग वैवाहिक समारोह से पैदल वापस अपने घर जा रहे थे।
तभी अचानक एक मोटरसाइकिल चालक ठोकर मारकर फरार हो गया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना वार्ड के सभासद प्रतिनिधि को दी।
मौके पर पहुंचकर सभासद प्रतिनिधि भगवान पांडेय व स्थानीय पुलिस ने घायलावस्था में बंधन को परतावल के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने बताया कि सिर व चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। हालांकि खतरे की कोई बात नहीं है।
Published : 19 April 2024, 10:53 AM IST
No related posts found.