Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण के दिन गलती से भी ना करें ये काम, पड़ सकता है भारी

21 जून 2020 को पूरे भारत में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान कई बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस ग्रहण के दौरान कई अशुभ चीजों के संकेत भी मिले हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 June 2020, 5:23 PM IST

नई दिल्लीः 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 3 बजकर चार मिनट तक के लिए लगेगा। ये ग्रहण चूड़ामणि ग्रहण होगा और इस दिन रवि योग भी बनेगा। ये ग्रहण कुल 5 घंटे 48 मिनट तक के लिए लगेगा।

ये ग्रहण भारत के साथ-साथ बाकी कई देशों में नजर आएगा। इस ग्रहण के कारण कई राशियों पर भी असर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि कई खास बातों का इस समय ध्यान रखा जाए।

ग्रहण के दौरान खाना ना खाएं और पानी ना पीएं। 

ग्रहण खत्म होने के बाद नहाना जरूर चाहिए। 

ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से ना देखें। 

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खास तौर से अपना और अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।

Published : 
  • 17 June 2020, 5:23 PM IST