
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में रविवार को किसानों और भाजपा नेताओं के बीच बड़ा बवाल होने की खबर है। इस मामले में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपी आशीष, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र हैं।
इन सबके बीच किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में किसान नेता राकेश सिंह टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है।
राकेश टिकैत की प्रमुख बातें:
1. खुद जा रहा हूं लखीमपुर खीरी, वहीं पर तय होगी आगे की आंदोलन की रुपरेखा
2. रात बारह से एक बजे के बीच पहुंच जाऊंगा लखीमपुर खीरी
3. कई किसानों की हुई है मौत
4. भाजपा सांसद के पुत्र ने चढ़ाई है गाड़ी
5. यह घटना बहुत ही पीड़ादायक है
Published : 3 October 2021, 5:42 PM IST
Topics : Lakhimpur Khiri Rakesh Singh Tikait uttar pradesh उत्तर प्रदेश किसान नेता तिकुनिया राकेश सिंह टिकैत