हिंदी
महराजगंज: निचलौल के मधवलिया गोसदन का जायजा लेने जिलाधकारी अमरनाथ उपाध्याय संग एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंचे। जहां गायों के सुदृढ़ रख-रखाव करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..
बता दें कि मधवलिया गोसदन में पिछले कुछ दिनों में गायों की हालत जर्जर बनी हुई थी। गोरखपुर से आई भारी मात्रा में गायें जो वहां पॉलीथिन को निगल कर अपना पेट-पालन करती थीं। उन्हें यहां भेज दिया गया और उनकी भोजन व्यवस्था बिगड़ गई जिससे हर रोज दर्जनों गायों की मौत हो जाती है।

इस गोसदन की नाजुक व्यवस्था को देखते हुए अभी पिछले हफ्ते पहले मंडलायुक्त का निरीक्षण हुआ उसके बाद आज इन्ही सब चीजों का जायजा लेने महराजगंज जिलाधकारी और जिलाअधीक्षक आदर्श गोसदन मधवलिया पहुंचे।
Published : 20 July 2019, 5:26 PM IST
Topics : Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसपी गोसदन डीएम मधवलिया महराजगंज