ऑनलाइन सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा है कि वह अपनी ऑनलाइन सेवाओं को उन्नत बना रहा है जिसके कारण शुक्रवार से आठ दिनों तक ये सेवाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 August 2019, 6:12 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा है कि वह अपनी ऑनलाइन सेवाओं को उन्नत बना रहा है जिसके कारण शुक्रवार से आठ दिनों तक ये सेवाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी।

डीजेबी ने कहा कि बिलिंग प्रणाली की दक्षता बढ़ाने के लिए उसकी राजस्व प्रबंधन प्रणाली को उन्नत किया जा रहा है।

ह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

डीजेबी ने कहा, ‘‘बिलिंग प्रणाली के उन्नयन के कारण 23-08-2019 से 30-08-2019 तक सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।’’

 यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

उन्होंने कहा, ‘‘पानी के बिल का भुगतान मंडलीय राजस्व कार्यालयों में बूथ पर करें। उक्त अवधि के दौरान बिल भुगतान की नियत तारीख 09-09-2019 तक बढ़ा दी गई है और इस पर देरी से भुगतान का जुर्माना नहीं लगेगा। (भाषा)
 

Published : 
  • 23 August 2019, 6:12 PM IST