आय से अधिक संपत्ति मामला: बेंगलुरु में लोकायुक्त ने 70 स्थानों पर छापे मारे

लोकायुक्त अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को कर्नाटक में 70 से अधिक स्थानों पर 13 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 December 2023, 1:52 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: लोकायुक्त अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को कर्नाटक में 70 से अधिक स्थानों पर 13 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की।

लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान नगदी के अलावा भारी मात्रा में आभूषण, निवेश से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, आलीशान मकान और महंगे वाहन जब्त किए गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार लोकायुक्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. ए. सुब्रमण्येश्वर राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘13 अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है और 70 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन अधिकारी बेंगलुरु में तैनात हैं।

Published :  5 December 2023, 1:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement