हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ डुबकी लगाई।
भोर से ही हो रही भारी बारिश के बीच लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुँचे। अभी भी स्नान का सिलसिला जारी है । बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करने का भी विधान है।
इस बार 26 जनवरी, गुरुवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। (वार्ता)
Published : 26 January 2023, 5:51 PM IST
Topics : आस्था उत्तर प्रदेश डुबकी प्रयागराज बसंत पंचमी श्रद्धालु संगम
No related posts found.