UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। इस बार तापमान 45 डिग्री के पार जाने के भी आसार हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 May 2024, 2:18 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना कहर बरसाना शूरू कर दिया है। देवरिया जिले में बुधवार से ही आसमान से आग बरस रहा है। जिले में अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ सकती है। तापमान 45 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आज यानी गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। कल यानी 17 मई से अधिकतम और न्यूनतम तापमान वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। दोपहर में लू चलेगी।

अधिकतम और न्यूतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण  लोगों का घर में से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पर शहर में घूम रहे छुट्टा  पशुओं के लिए पानी आदि की दिक्कत हो रही है।  

इसके अलावा प्यास के मारे पशुओं को भी दिक्कत हो रही हैं। वहीं अन्य राहगीरों के लिये भी  धूप मे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं प्राप्त हो पा रही है। देवरिया रोडवेज कैंपस के अंदर केड़िया ट्रस्ट के द्वारा एक आरो सेट बैठाया गया था। जो वर्तमान में पानी नहीं दे रहा है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा छुपी साधा गया है।

Published : 
  • 16 May 2024, 2:18 PM IST