हिंदी
देवरिया: देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा उपाध्याय में सगे भाइयों की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त विनय यादव ने पुलिस के बढ़ते दबाव और सघन अभियान के चलते आत्मसमर्पण कर दिया।
क्या है मामला?
घटना 6 फरवरी 2025 की है, जब तेज गति से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान दिनेश गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि उनके भाई तारकेश्वर गुप्ता ने लखनऊ पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान 12 फरवरी को दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतकों के परिजन उमेश गुप्ता की तहरीर पर खुखुंदू थाने में मामला दर्ज किया गया था।
कैसे हुआ आत्मसमर्पण?
पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिए जाने और कड़ी कार्रवाई के डर से मुख्य आरोपी विनय यादव ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।
फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Published : 16 February 2025, 8:11 PM IST
Topics : accused of murder Deoria Crime news Deoria murder Deoria Police DeoriaCrime Dynamite News Murder Case surrendered