देवरिया में बुरा हुआ बैंकों का हाल, सेंट्रल बैंक की आनलाइन लिंक चार दिन से खराब, ग्राहक बेहाल

देवरिया के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ऑनलाइन लिंक फेल होने की वजह से लोगों को लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक समस्या नहीं सुलझ सकी है। पूरी खबर..

Updated : 25 June 2018, 7:27 PM IST
google-preferred

देवरिया: ऑनलाइन लिंक फेल होने की वजह से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ग्राहक सेवा एकदम ठप्प हो गई है। पिछले 4 दिनों से स्थानीय लोगों को इस कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि वह बैंक से पैसे निकालने के लिए आते हैं, लेकिन शाम तक प्रतीक्षा करने के बाद भी बिना पैसे लिए उन्हें वापस लौटना पड़ता है।

 

 

सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक के अनुसार उन्होंने लिंक न मिलने की सूचना बैंक के व्हाटसेप ग्रुप व स्थानीय BSNL के कर्मियों को दी थी, लेकिन अभी भी लिंक फेल है।

क्या कहना हैं बेंक कैशियर का

बैंक कैशियर ने बताया कि यहां पर आए दिन लिंक की समस्या खड़ी हो जाती है और हफ्तों भर इस समस्या का कोई समाधान नहीं होता।
 

Published : 
  • 25 June 2018, 7:27 PM IST

Advertisement
Advertisement