दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस, ये है मामला

दिल्ली महिला आयोग ने यहां पहाड़गंज में अपने घर के बाहर से एक महीने पहले 80 वर्षीय महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Updated : 7 February 2020, 10:57 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने यहां पहाड़गंज में अपने घर के बाहर से एक महीने पहले 80 वर्षीय महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा शिकायत मिली थी जिसमें महिला की दयनीय हालत के बारे में बताया था। शिकायत मिलने पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सदस्य किरण नेगी के साथ उस स्थान का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उन्होंने पाया कि महिला बहुत ही खराब हालत में सड़क के किनारे पड़ी थी। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले छह महीने से वहां रह रही थी और उसकी बेटी ने उसे घर के बाहर छोड़ रखा था। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की बेटी दिल्ली पुलिस में उच्च रैंक पर अधिकारी है। (वार्ता)

Published : 
  • 7 February 2020, 10:57 AM IST

Advertisement
Advertisement