हिंदी
नयी दिल्ली: मध्य दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में एक महिला एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक से नीचे उतरकर आगे चली गई और सड़क पर कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही मिनटों में महिला को बचा लिया और उसके परिवार को सौंप दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में महिला एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर खड़ी नजर आ रही है। वह अपने मोबाइल फोन से किसी से बात करती नजर आ रही है।
एक अधिकारी के अनुसार महिला एक मामूली मुद्दे पर अपने माता-पिता के साथ बहस के बाद परेशान थी।
Published : 12 December 2023, 9:56 AM IST
Topics : आत्महत्या कूदने धमकी नयी दिल्ली पुलिस शादीपुर मेट्रो स्टेशन
No related posts found.