यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2017 के परिणाम घोषित, अनुदीप टॉपर, अनु कुमारी दूसरे और सचिन गुप्ता तीसरे स्थान पर

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। इसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा और पुलिस सेवा के परिणाम भी शामिल है। पूरी खबर..

Updated : 27 April 2018, 8:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा -2017 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हैदराबाद के अनुदीप दुरीशेट्ठी ने इस बार यह परीक्षा टॉप की है। अनु कुमारी ने देश भर में दूसरा और सचिन गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

 

इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा और पुलिस सेवा, केन्द्रीय ग्रुप क और ख के परिणाम भी शामिल हैं।

 

 

यूपीएससी ने शुक्रवार देर शाम ये परिणाम घोषित किये। आयोग की आधिकारि‌क वेबसाइट upsc.gov.in पर पूरे प‌रिणाम देखे जा सकते हैं। 

 

 

Published : 
  • 27 April 2018, 8:34 PM IST

Advertisement
Advertisement