हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 69 फीसदी दर्ज किया गया और दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।
सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
Published : 26 October 2023, 3:43 PM IST
Topics : खराब गुणवत्ता नयी दिल्ली न्यूनतम तापमान राष्ट्रीय राजधानी हवा
No related posts found.