हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 26 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल ने अपने किराए के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को सोमवार सुबह इस घटना की सूचना मिली।
पुलिस ने कहा,''मिजोरम से आने वाली कांस्टेबल किशनगढ़ पुलिस थाने में तैनात थी और उसने महरौली में अपने किराए के घर पर आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।''
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है।
Published : 2 October 2023, 4:18 PM IST
Topics : आत्महत्या जांच दिल्ली पुलिस नई दिल्ली फांसी महरौली महिला कांस्टेबल मौत
No related posts found.