कश्मीरी नेता पर देशद्रोह का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

कश्मीरी नेता और जेएनयू की पूर्व छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले आरोपी नेता ने सेना पर झुठे आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए थे। जिसके बाद उन पर देशद्रोही का आरोप लगा है और उनके खिलाफ ये कदम लिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 September 2019, 3:31 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: सस्ता Internet चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है

शेहला पर आरोप है कि उसने भारतीय सेना के खिलाफ झूठी खबर फैलाई है। बता दें कि 18 अगस्त को शेहला ने सेना पर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए थे। जिसको सेना ने झूठ बताया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

Published : 
  • 6 September 2019, 3:31 PM IST