हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बेहद गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
आईएमडी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि, आईएमडी के अनुसार कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। ऐसी स्थिति कुछ इलाकों में उत्पन्न हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published : 12 June 2023, 11:39 AM IST
Topics : आंधी तूफान गर्मी तापमान नई दिल्ली न्यूनतम तापमान बारिश मौसम लू
No related posts found.