दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने अस्पताल का निरीक्षण किया

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अस्पताल का निरीक्षण किया और चेतावनी दी कि कोई भी कर्मचारी रिश्वत मांगता या लेता पाया गया तो उसे तुरंत सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Updated : 12 May 2023, 10:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अस्पताल का निरीक्षण किया और चेतावनी दी कि कोई भी कर्मचारी रिश्वत मांगता या लेता पाया गया तो उसे तुरंत सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, ओबेरॉय ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में स्वामी दयानंद अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा करने के साथ ही कई मरीजों से संवाद किया।

इसके मुताबिक, ओबेरॉय को शिकायतें मिलीं कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी मरीजों और उनके रिश्तेदारों से कथित तौर पर पैसे मांगते हैं।

बयान के मुताबिक, महापौर ने चेतावनी दी है कि रिश्वत मांगते या लेते पाए जाने पर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल भी ओबेरॉय के साथ थे।

इस बीच, महापौर कार्यालय ने एक अन्य बयान में बताया कि एमसीडी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अस्पतालों की तर्ज पर ‘‘प्राथमिक उपचार समितियों’’ का गठन करेगी।

बयान में कहा गया कि समिति में स्थानीय पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और एमसीडी अधिकारी शामिल होंगे और इसके तहत उप समितियां भी गठित की जाएंगी।

 

Published : 
  • 12 May 2023, 10:55 AM IST

Related News

No related posts found.