Delhi Flood: बाढ़ प्रभावित इलाके में युद्ध स्तर पर हो रहा काम, जानें ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के राजस्व मंत्री आतिशी ने मंडल आयुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियों के प्रसार को रोकने रोकने के मद्देनजर युद्धस्तर पर दवाओं के छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के लिये कहा है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नयी दिल्ली: दिल्ली के राजस्व मंत्री आतिशी ने मंडल आयुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियों के प्रसार को रोकने रोकने के मद्देनजर युद्धस्तर पर दवाओं के छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के लिये कहा है।

मंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य बुधवार से शुरू हुआ है और यह सात दिन तक चलेगा। साथ ही उन्होंने इस कार्य की दैनिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्य सचिव नरेश कुमार और उन्हें सौंपने के निर्देश दिए हैं।

संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘यमुना में जलस्तर घटने के साथ लोग अपने घरों की ओर से लौटने लगे हैं। ऐसे में जलजनित और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम करना जरूरी है । मंडल आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह कार्य युद्ध स्तर पर किए जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न जिलों और उप-मंडलों में प्रभारी के तौर पर तैनात किए गए अधिकारी मौके पर जाकर कार्य की निगरानी करें।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ के चलते तटीय इलाकों से 27,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकाला गया है।

राष्ट्रीय राजधानी और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह फिर खतरे के निशान को पार कर गया।

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर और एक घंटे बाद 205.60 मीटर पहुंच गया। शाम छह बजे तक इसके 205.72 मीटर पर पहुंचने की आशंका है।










संबंधित समाचार