हिंदी
दिल्ली चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जनीतिक संघर्ष जारी है। इसी बीच एक चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल रिठाला के सेक्टर-11 गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया। इस हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, यह घटना शनिवार, 1 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के करीब हुई। बताया जा रहा है कि महेंद्र गोयल रिठाला इलाके में अपनी चुनावी रैली के लिए गए हुए थे, रैली के दौरान कुछ लोग आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया। इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है।
रिठाला विधानसभा से प्रत्याशी महेंद्र गोयल जी पर सेक्टर 11 में हुआ जानलेवा हमला।
Posted by
Team Mohinder Goyal pic.twitter.com/akNGiqBxf2— Mohinder Goyal,MLA (@MohinderAAP) February 1, 2025
हालांकि, घटना के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की।
Published : 1 February 2025, 4:27 PM IST
Topics : Aam Aadmi Party AAP MLA Attack Bharatiya Janata Party Delhi Assembly Election 2025 Delhi Election 2025 Dynamite News Mahendra Goyal Rithala Assembly