हिंदी
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने गुजरात के पहले चरण के प्रचार के लिए अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी शामिल हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में उक्त नेताओं के अलावा अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, तारीक अनवर, बीके हरिप्रसाद, अशोक चव्हाण, शक्ति सिंह गोहिल, रघु शर्मा, मोहन प्रकाश सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
Published : 15 November 2022, 6:11 PM IST
Topics : कांग्रेस गुजरात नई दिल्ली मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी विधान सभा चुनाव सोनिया गांधी स्टार प्रचारक
No related posts found.