हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 मथुरा नगर के ढोढ़ापुर के सिवान में बुधवार को एक 30 वर्षीय नेपाली युवक का शव गेंहू के खेत के बीच में स्थित आम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।
युवक के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। युवक का पैर जमीन को छू रहा था।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सीओ अनिरूद्ध कुमार, थानाध्यक्ष अंकित सिंह, चौकी प्रभारी गंगाराम यादव, जांच में जुटे हैं।
युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
Published : 10 April 2024, 10:16 AM IST
No related posts found.