हिंदी
शिलांग: ‘हाइनीवट्रेप इंटीग्रेटेड टेरिटोरियल ऑर्गेनाइजेशन’ (एचआईटीओ) के सदस्यों की शिलांग में पुलिस के साथ झड़प हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि एचआईटीओ नेता डोनबोक डखार को एक पुराने मामले के सिलसिले में सदर पुलिस थाने में बुलाया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने पेश होने के बाद डखार ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए 40-50 लोगों के साथ राज्य सचिवालय की ओर मार्च करना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि यह मार्च हिंसक हो गया और एचआईटीओ सदस्यों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस उपाधीक्षक सहित चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने स्टन ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया।
पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटींगर ने बताया कि घटना के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published : 5 September 2023, 12:35 PM IST
Topics : Curfew Violation एचआईटीओ झड़प निषेधाज्ञा पुलिस शिलांग सदस्य
No related posts found.