Crime News: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया रेलवे अधिकारी, जानें पूरा मामला

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम रेलवे के गुजरात के एक वरिष्ठ प्रशिक्षक को एक कनिष्ठ अधिकारी से कथित रूप से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 May 2023, 5:17 PM IST
google-preferred

मुंबई: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम रेलवे के गुजरात के एक वरिष्ठ प्रशिक्षक को एक कनिष्ठ अधिकारी से कथित रूप से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी ने शिकायतकर्ता के 'परस्पर तबादला आवेदन' को मंडल रेल प्रबंधक को अग्रेषित करने के लिए 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और अंततः 40,000 रुपये स्वीकार करने पर सहमत हुआ था।

विज्ञप्ति के मुताबिक जब शिकायतकर्ता ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से संपर्क किया, तो एक जाल बिछाया गया और रेलवे के अधिकारी को 25,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

सीबीआई इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Published : 
  • 14 May 2023, 5:17 PM IST

Advertisement
Advertisement