हिंदी
नोएडा: यूपी के नोएडा में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा है। पुलिस की गोली लगने के बाद आरोपी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपी की पहचान उदयवीर (20) के रुप में हुई है। वह मथुरा का निवासी है।
नोएडा सेक्टर -39 की पुलिस को रेप के आरोपी उदयवीर की तलाश थी। इस बीच पुलिस को उसके मूवमेंट की जानकारी मिली। पुलिस ने सेक्टर 42 के आसपास के इलाकों में जाल बिछाया। पुलिस से खुद को घिरता देख उदयवीर ने फायरिंग की और जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार उदयवीर ने एक डेढ़ साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया था। 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published : 10 July 2024, 8:07 AM IST
Topics : Innocent Child Noida police rape उत्तर प्रदेश गोली दरिंदगी नोएडा पुलिस मासूम