Crime in UP: बुलंदशहर में दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, कई घायल

यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष की वारदात सामने आयी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 May 2024, 3:50 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में राजेबाबू रोड स्थित नामचीन चाय वाले की दुकान के बाहर दो गुटों में मामूली सी बात को लेकर जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला राजेबाबू रोड स्थित नामचीन चाय वाले की दुकान के बाहर का है।

जानकारी के मुताबिक नामचीन चाय वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है जिसमें असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।अराजक तत्व रात भर हुड़दंग मचाते रहते है। जिससे इलाके की शांति भी भंग होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर यहां लड़ाई- झगड़ा चलता रहता है। इस बीच मंगलवार देर रात दो गुटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई । कुछ देर बाद मामूली विवाद जानलेवा संघर्ष और मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया  है। जल्द ही पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

Published : 
  • 15 May 2024, 3:50 PM IST

Advertisement
Advertisement