Crime in UP: रक्षाबंधन से पहले भाई ने कर डाली आठ साल की चचेरी बहन की हत्या, जानिये बुलंदशहर की ये पूरी घटना

जिला पुलिस ने आठ साल की चचेरी बहन की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Updated : 19 August 2023, 3:08 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: जिला पुलिस ने आठ साल की चचेरी बहन की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को अपनी आठ साल की बच्ची का शव मिला। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि बालिका के 16 वर्षीय चचेरे भाई ने उसका गला घोंट दिया था। नाबालिग आरोपी को आज पकड़ लिया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।’’

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published : 
  • 19 August 2023, 3:08 PM IST