Crime in Mumbai: बस स्टॉप पर सरेआम व्यक्ति ने पत्नी पर पेट्रोल डाल कर उसे आग दी, जाने क्या हुआ आगे

महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति को पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 June 2023, 1:56 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति को पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके में हुई।

अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को कहा, ‘‘संजय ठाकुर (37) ने पत्नी सरिता (32) पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें आग लगा दी। एक ऑटोरिक्शा चालक ने आग बुझाकर महिला को बचाया। वह अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने पति के साथ विवाद के बाद बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई थी और सायन चूनाभट्टी इलाके में रह रही थी। आरोपी ने उसका पीछा किया और सुमन नगर में एक बस स्टॉप के पास उसे आग लगा दी।’’

अधिकारी ने कहा कि ठाकुर को हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Published : 
  • 17 June 2023, 1:56 PM IST

Advertisement
Advertisement