हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र को 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 जनवरी को बदलापुर क्षेत्र में हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बदलापुर (पश्चिम) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोरी को बरवी डैम के पास स्थित एक फार्महाउस ले गया, जहां उसने कथित रूप से बलात्कार किया।
पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। किशोरी की मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में शिकायत दर्ज कराने में देरी के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।
Published : 5 February 2025, 10:45 AM IST
Topics : arrest Crime in Maharashtra dynamite nes fir Girl Mumbai Rap Student thana