Crime in Delhi: तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदे को ऐसे किया गिरफ्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को मासूम बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 May 2024, 3:36 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक हैवान ने पहले तो तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर में आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मासूम बच्ची 22 मई से घर के बाहर से गायब थी। सीसीटीवी में पड़ोसी बच्ची को ले जाते दिखा। जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस जांच में जुटी है।

बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वह पिछले 5 साल से अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे है।  22 मई को शाम करीब 6 बजे उनकी साढ़े तीन साल की बेटी अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाले अनिल ने लड़की का अपहरण कर लिया।

लड़की और आरोपी का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और उपरोक्त शिकायत पर पीएस कापसहेड़ा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

Published : 
  • 24 May 2024, 3:36 PM IST

Advertisement
Advertisement