Crime in Delhi: दिल्ली के एक अस्पताल में महिला के साथ बदसलूकी, जानें क्या हुआ आगे

पूर्वोत्तर दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक कर्मचारी ने एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 May 2023, 12:53 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक कर्मचारी ने एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि घटना की जानकारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार कर्मचारी ने बुधवार तड़के उस समय उन्हें अनुचित तरीके से छुआ जब वह अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर सो रही थीं। अस्पताल में उनके पति भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि जीटीबी एन्क्लेव थाने में मामला दर्ज कर आरोपी, दयालपुर निवासी कुणाल वर्मा (25) को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 25 May 2023, 12:53 PM IST

Advertisement
Advertisement