हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दो ऐसी ड्रामेबाज औरतों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पहले तो थाने के अंदर खूब हंगमा किया। फिर बाद वहां के सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट भी की। ये मामला दिल्ली के दक्षिण रोहिणी इलाके का है। यहां एक थाने के अंदर हंगामा करने के आरोप में शनिवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के बताए अनुसार, थाने में तमाशा करने वाली इन महिलाओं में से एक महिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक कैदी की पत्नी थी। उसने ही थाने के अंदर आकर हंगामा किया और फिर एक सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी महिलाओं की पहचान अलका और हेमलता के रूप में हुई है, वहीं कैदी व्यक्ति की पहचान महेश बरवा के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे सब-इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। जो सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं द्वारा मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें भी कोर्ट में पेश किया गया।
Published : 5 March 2022, 7:03 PM IST
Topics : Delhi Polie police station women arrested अपराध क्राइम गिरफ्तार दिल्ली पुलिस महिलाएं सब इंस्पेक्टर