हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक वरिष्ठ द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद द्वितीय वर्ष की एक कॉलेज छात्रा ने अपनी कलाई काट कर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को उस अस्पताल से छात्रा के बारे में जानकारी मिली जहां उसको भर्ती कराया गया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने अपने वरिष्ठ द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण ऐसा किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि छात्रा की जांच की गई और चिकित्सकों ने पाया कि उसके बाएं हाथ पर खुदकुशी करने के प्रयास के कारण दो चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रा ने बयान नहीं दिया और कहा कि वह अपने अभिभावकों से इस मामले पर चर्चा करने के बाद बयान देगी।
पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published : 30 April 2023, 6:42 PM IST
Topics : College student Delhi suicide कॉलेज क्राइम खुदकुशी छात्रा दिल्ली मालवीय नगर