हत्या या आत्महत्या? बरेली कॉलेज ग्राउंड में युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बरेली कॉलेज ग्राउंड परिसर में बिहारी नामक युवक का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है।