Crime in Agra: आगरा में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त की घिनौनी करतूत

आगरा सेल्फी पॉइंट के पीछे युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 July 2024, 9:05 AM IST
google-preferred

आगरा: जनपद के थाना ताजगंज स्थित सेल्फी पाॅइंट के पीछे एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार को दो युवक उसे कार से ले गए। दुष्कर्म किया। हत्या की धमकी देकर उसे छोड़ा। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों के खिलाफ पूर्व में देह व्यापार का केस लिखा गया था। पुलिस जांच कर रही है।

युवती हरियाणा की है। उसने पुलिस को बताया कि कई साल से आगरा के युवक से उसकी पहचान थी। बाद में पता चला कि युवक देह व्यापार से जुड़ा है। होटलों में युवतियों से गलत काम करवाता है। इस कारण उसने उससे दूरी बना ली। एक युवक से शादी कर ली। इस पर युवक उसे परेशान करने लगा। वह उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शनिवार को वह सेल्फी पॉइंट के पास काम से आई थी। तभी युवक कार लेकर आ गया। उसका दोस्त भी साथ में था। दोनों उसे कार से ले गए। एक प्लांट में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई भी की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे छोड़कर चले गए।

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाया गया है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को देखा है। जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

Published : 
  • 22 July 2024, 9:05 AM IST